Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चुनाव नगर परिषद के, प्रशासन बूथों पर लिखा रहा पालिका चुनाव

नगर निकाय के चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर चुके प्रशासन को इतना भी भान नहीं है कि जिला मुख्यालय पर दौसा में नगर परिषद है या नगरपालिका? यदि प्रशासन की सूचना को सही माने तो अभी भी दौसा में नगरपालिका के ही चुनाव हो रहे हैं!
असल में प्रशासन के कारिंदों ने चुनाव के लिए बनाए गए बूथ पर नगर पालिका चुनाव 2020 अंकित किया है। शुक्रवार को रा उ प्रा वि दौसा खुर्द के बूथ पर नगर पालिका लिखने के बाद लोगों में इस बात की खासी चर्चा रही। दौसा में वर्ष 2012 में नगर पालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत कर दिया गया था। इसके बाद गत चुनावों में 21 अगस्त 2015 को राजकुमार जायसवाल नगर परिषद के सभापति बने थे। नगर परिषद का गठन हुआ तब शहर में 40 वार्ड थे। अब इन चुनावों में परिसीमन के बाद शहर में 55 वार्डों का गठन किया जा चुका है। जिनमें चुनाव कराने की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वार्डों में प्रत्याशियों के आवेदन की अंतिम सूची जारी हो चुकी है। जिन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जा चुके हैं। शहर में चुनाव प्रचार चरम पर है।

जगह-जगह लगे पोस्टरों पर नगर परिषद मोटे मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है। 10 दिसंबर को प्रशासन के मतदान दल चुनाव कराने के लिए रवाना भी हो जाएंगे। 11 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए बूथों का गठन किया जा चुका है। इन बूथों पर चुनाव की सूचना अंकित कराई जा रही है। लेकिन प्रशासन के कारिंदे अभी भी नगर पालिका का चुनाव ही अंकित करते घूम रहे हैं।

गलती हो गई, सुधार करेंगे
दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने बूथों पर भाग संख्या व क्रमांक लिखे हैं। इसमें नगर परिषद की बजाय नगर पालिका लिखकर त्रुटि की गई है, जिसे शुद्धि कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दौसा| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दौसा खुर्द पर बनाए बूथ पर नगर परिषद की जगह प्रशासन ने लिखा नगर पालिका।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsNBFL
via IFTTT

No comments