कृषि विधेयक के विरोध में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दिल्ली कूच की दी चेतावनी
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने रैली निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच की चेतावनी दी।
सुबह इंदिरा पार्क में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसानों ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के विरोध में देश भर में आंदोलन कर रहे किसानों की सुनवाई के बजाय भाजपा सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शिवराम मीना ने कहा कि दिन-रात मेहनत क र ईमानदारी की कमाई खाने वाले किसान को हक दिलाने के बजाय केंद्र ने व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए विधेयक लागू किया है। यदि सरकार जल्द विधेयक को वापस नहीं लेगी तो आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सिकराय ब्लॉक से भी कार्यकर्ता एवं किसान दिल्ली कूच करेंगे।
इसके बाद कार्यकर्ता एवं किसानों ने रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। इस दौरान पूर्व महामंत्री रामावतार अग्रवाल, अमित सिकराय, विनोद पीलोड़ी, ओमप्रकाश मीना, राजेश सीकरी, मोनू मीना, बनवारी चांदेरा, निधि टाटावत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IfItm
via IFTTT
No comments