Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दिल्ली में जनवरी की ठिठुरती रात में नेकेड होकर दिया था अपना पहला शॉट

2012 में दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले निर्भया रेप केस पर बनी वेब सीरिज ‘दिल्ली क्राइम’ को 48वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरिज का अवार्ड मिला है। इस सीरिज में पीड़िता के दोस्त ‘आकाश’ का किरदार जोधपुर के संजय विश्नोई ने निभाया है। आकाश निर्भया के साथ उस रात बस में था और इस घटना का इकलौता गवाह है। यह संजय का पहला प्रोजेक्ट था और पहले ही प्रोजेक्ट को मिले इस प्रतिष्ठित अवार्ड से संजय उत्साहित हैं। संजय ने सिटी भास्कर से बात करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान लग रहा था कि यह सीरिज कुछ बड़ा तो करेगी और प्रतिष्ठित एमी अवार्ड हासिल करने वाली यह भारत की पहली वेबसीरिज बनीं।

संजय ने बताया, मैं अपने दोस्तों के साथ शो लाइव देख रहा था। जैसे ही यह अवार्ड मिला, हम सब खुशी से चिल्लाने लगे थे। यह अविश्वसनीय था और हमारे लिए बेहद स्पेशल था। संजय ने बताया कि मैंने मुंबई आने के बाद तीन साल तक एक्टिंग सीखी और स्टेज शो किए। फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इसकी कास्टिंग कर रहे थे।

वे मुझे जानते थे और ऑडिशन के बाद मेरा सलेक्शन आकाश के किरदार के लिए हो गया। जब मुझे पता चला कि रिची मेहता इसे डायरेक्ट कर रहे हैं और यह बेहद ही बड़े प्लेटफॉर्म के लिए बन रहा है. तो मैं काफी एक्साइटेड था। निर्भया रेप केस पर रिची मेहता ने छह साल की रिसर्च की थी और वे पहले भी कई अवार्डेड सीरिज डायरेक्ट कर चुके हैं।


जोधपुर के करणीनगर निवासी संजय ने बताया, मेरे पिताजी बीरबल बिश्नोई और चाचा श्याम बिश्नोई दोनों ही सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर राजस्थान में बहुत सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया कि मैं सामाजिक स्तर पर बनने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बनने की कोशिश करूं। संजय ने बताया, उन्होंने हाल ही में दो मूवीज पूरी की हैं। पहली थिएटर मूवी भी रिलीज के लिए तैयार है लेकिन अभी कोविड 19 की वजह से सिनेमाघर बंद हैं इसलिए इंतजार लंबा हो रहा है।
वेब सीरीज में जोधपुर के संजय विश्नोई ने निर्भया के दोस्त अाकाश का किरदार निभाया है, वे सिटी भास्कर से बांट रहे हैं अपनी खुशी के साथ इस फिल्म से जुड़े किस्से

शूट का पहला दिन
संजय ने बताया, शूटिंग का पहला दिन 16 जनवरी को था। शूट वहीं रियल लोकेशन पर हुई, जहां बिना कपड़ों के निर्भया और उसके दोस्त को फेंका गया था। कड़ाके की ठंड में रात 12 बजे हम एयरपोर्ट के करीब हाइवे पर पहुंचे। पहले शॉट में नेकेड बॉडी सूट में शूटिंग करनी थी लेकिन सिनेमैटोग्राफर इसे रियल बनाना चाहते थे तो उन्होंने कहा कि नेकेड ही शूट किया जाए। उस ठिठुरती रात में टेंपरेचर 3-4 होगा और मैंने अपना पहला शॉट नेकेड ही दिया।
सात एपिसोड की है ‘दिल्ली क्राइम’, पिछले साल हुई थी रिलीज
रिची मेहता निर्देशित सात एपिसोड की वेबसीरिज ‘दिल्ली क्राइम’ 22 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। इसमें शैफाली शाह ने डीसीपी का किरदार निभाया जिसने इस मामले की जांच की थी। अभिलाषा सिंह ने निर्भया का किरदार निभाया था। कोविड की वजह से इस साल वर्चुअली हुए 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड की बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में दिल्ली क्राइम को अर्जेटीना, जर्मनी और ब्रिटेन के कई वेबसीरिज के साथ नॉमिनेट किया गया था। इस बार भारत से ‘फोर मोर शॉट्स’ ड्रामा और ‘मेड इन हेवन’ कॉमेडी श्रेणी में नॉमिनेट थी लेकिन अवार्ड नहीं जीत सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naked gave his first shot in Delhi on the chilly night of January


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJ1pKH
via IFTTT

No comments