Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फर्जी ऋण पुस्तिका से धान बेचा, एक गिरफ्तार

फर्जी ऋण पुस्तिका और फर्जी किसान के नाम पर अवैध रूप से धान बेचते हुए एक व्यक्ति को समिति के कर्मचारियों ने पकड़ा है। समिति अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी को फर्जी ऋण पुस्तिका सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कोतबा धान खरीदी में गुरुवार को ग्राम पंचायत खजरीढाब का छबील यादव पिता नोटो यादव एवं उसका गंझियाडीह का मजदूर कृष्णा डोम पिता गौरीशंकर ने किसान कोड क्रमांक टीएफ 5600180100482 एवं टोकन पर्ची क्रमांक केटी 56001801202100730 ऋण पुस्तिका क्रमांक 70433 पर मनु पिता लोभन जाती गोड़ निवासी सुरंगपानी के नाम पर टोकन जारी हुआ था। जिसमे 196 बोरी 78.40 किलो धान बेचने आया था। आरोपी द्वारा सारी प्रकिया पूरी कर तौल पर्ची भी प्राप्त कर लिया था। लेकिन समिति के एक सदस्य को संदेह हुआ तो छबील को बुलाकर उसके पास रखे ऋण पुस्तिका की जांच की गई। जांच में यह ऋण पुस्तिका पूरी तरह फर्जी निकली। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस मनु नाम से धान विक्रय किया गया था उस नाम का व्यक्ति कोई है भी नहीं।

फर्जीवाड़े के मामले में पहले हो चुका है गिरफ्तार
बताया जा रहा है आरोपी छबील यादव लंबे समय से ऐसे ही फर्जीवाड़े से जुड़ा है। और वह क्षेत्रभर के बैंकों में भी फर्जी ऋण पुस्तिका के सहारे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर दर्जनों लोगों के नाम पर कई लाख रुपए आरहित कर चुका हैं। जिससे किसानों के पास नोटिस जारी होने के बाद उन्हें पता चलता है। बताया जा रहा है कि ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं और एक मामले में इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आरोपी के पास मिले कई लोगों के आधार कार्ड
कोतबा पुलिस के द्वारा आरोपी के घर में जांच की गई तो उसके पास कई लोगों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। मामले में आरोपी के साथ अन्य बड़े लोगों के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर चौकी प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी छबील यादव और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paddy sold through fake loan book, one arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WIEL9B
via IFTTT

No comments