राजस्थान सिख बोर्ड ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया
राजस्थान सिख बोर्ड की ओर से गुरुद्वारा, राजापार्क व गोविंद मार्ग पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार से किसानों के हित के लिए तीनों काले कानून को तत्काल प्रभाव मे रद्द करने की मांग की गई। प्रदर्शन में जयपुर हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, पार्षद नीरज अग्रवाल, राजस्थान सिख बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह सेठी, संरक्षक जीएस होड़ा, जिला कांग्रेस महामंत्री जोनी मक्कड़, सेंट ग्रेिस महान सोल्जर एकेडमी के सचिव गुरुचरण सिंह, दलजीत सिंह, गुरुद्वारा राजापार्क के मैनेजर बलजीत सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सुभान खान, पार्षद प्रत्याशी सुदीप कौर, ठाकुरदास जीवनानी आिद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37I0HHk
via IFTTT
No comments