आरएएस शाह की हजरत माेहम्मद साहब पर लिखी किताब विमाेचित
आरएएस अधिकारी और वक्फ बाेर्ड सीईओ सैय्यद मुर्करम शाह द्वारा हजरत मुहम्मद साहब पर लिखी गई किताब शमाइल ओ खसाइल ए हजरत मुहम्मद मुस्तफा का विमाेचन गुरूवार काे वक्फ बाेर्ड में हुआ। शाह ने तीन साल में 1100 पेज की यह किताब लिखी। इस किताब में सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में हजरत मुहम्मद का हुलिया मुबारक, आप की आदात, खुसूसियत का हदीस के हवाले से जिक्र किया गया।
इसके अलावा ताैरात, इंजील और अलग-अलग धर्माें की किताबाें में माेहम्मद साहब के जिक्र का हवाला इस किताब में दिया है। विमाेचन के दाैरान बाेर्ड चेयरमैन डाॅ. खानु खान बुधवाली काे किताब की प्रति भेंट की। शाह अब सफर ए आखिरत, नगमात ए मुस्तफा और बेटियां अल्लाह की रहमत किताब लिख रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lRhtsB
via IFTTT
No comments