Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाजार को किया व्यवस्थित, व्यापारियों से कहा- शेड में ही बैठकर बेचें सब्जी

नगर के मुख्य बाजार को व्यवस्थित करने की पहल अब शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह एनएमडीसी सिविल विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग और मार्केट कमेटी के सदस्यों ने सब्जी बाजार में घूम-घूम कर अव्यवस्थित बाजार को व्यवस्थित करवाया। बाजार में स्थायी रूप से सब्जी बेचने वाले व्यापारियों को स्थायी शेड पर बैठने कहा गया, जबकि गांव से आने वाले ग्रामीणों को शेड के बाहर बैठने की सुविधा दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में शाॅपिंग कांप्लेक्स के आगे सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस काम में किसी प्रकार की लेटलतीफी या लापरवाही नहीं होगी। ज्ञात हो कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 में लगने वाला यह सब्जी बाजार नगर के मध्य स्थित है। इससे कुछ दूरी पर प्रमुख बैंक एवं डाकघर सहित विभिन्न सामग्रियों की दुकानें होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ इसी स्थान पर होती है। इसके चलते बैंक एवं बाजार स्थित दुकानों तक आसानी से पहुंचना संभव नहीं था। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सत्यप्रकाश समेत नगरवासियों ने भी कई बार आवाज उठाई। अब जाकर उनकी यह कोशिश सफल हो पाई।

कमेटी ने कहा- अब हमेशा बाजार की देखरेख होगी
बाजार व्यवस्थित इससे पहले भी कई बार हो चुका पर हर बार स्थिति जस की तस हो जाती है। बाजार कमेटी और अधिकारियों का कहना है कि पहले जो हुआ सो हुआ अब मार्केट सदैव व्यवस्थित रहेगा और निरंतर इसकी देखरेख की जाएगी। इधर दूसरी ओर मंगलवार को लगे बाजार में दुगेली के सरपंच और कई युवा गांव से आने वाले लोगों को बाजार में बैठने की सुविधा मिले, इसके लिए कोशिश करते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The market was organized, told the traders - sell vegetables sitting in the shed itself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nIxtyP
via IFTTT

No comments