Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मैसेज करते ही महिलाओं को तुरंत मिलेगी मदद

जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस कोंडागांव द्वारा एक विशेष अभियान ‘आमचो पुलिस आमचो संगी’ का आगाज़ मंगलवार को माकड़ी थाना क्षेत्र से किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर संचालित अभियान के लिए पंफलेट तैयार किया गया है जिसके माध्यम से संगो हेल्प लाइन नंबर – 9479138853 केवल एसएमएस और वाट्सएप के माध्यम से सूचना देने के लिए एवं 7470956665 व 07786242033 कॉल के लिए जारी किए गए हैं।

यह अभियान पूर्णतः महिलाओं पर केंद्रित
महिलाओं पर केंद्रित इस अनूठी पहल का उद्देश्य यह है कि उन महिलाओं और बालिकाओं की मदद करना जो कई बार असहज होने के कारण थाने आकर अपनी बात नहीं रख पातीं। इस हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है जो तत्काल पीड़ित को मदद उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी।

माकड़ी में शिविर लगाकर की अभियान की शुरुआत
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन में उक्त अभियान की शुरुआत थाना माकड़ी से की गई। जहां एक शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मास्क वितरण कर डीएसपी निकिता तिवारी ने हेल्पलाइन नंबर और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी। टीआई अर्चना धुरंधर ने भी महिलाओं के वैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। शिविर के आयोजन में परिवीक्षाधीन डीएसपी निलय मरकाम, टीआई माकड़ी सोनसिंह सोरी व अन्य का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women will get help immediately after messaging


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mIy3eu
via IFTTT

No comments