सरपंच-सचिव ने अधूरा कार्य कराया व राशि पूरी निकाल ली
पटना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटकोना में प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के खेलने के लिए मैदान का समतलीकरण कराने का प्रस्ताव पंचायत में पास हुआ था। इसमें पंचायत ने 14वें वित्त के खाते से एक लाख बीस हजार रुपए मंजूर किए थे।
सरपंच और सचिव ने खेल मैदान का समतलीकरण कार्य शुरू कराते हुए 20 ट्रॉली मिट्टी मैदान के गड्ढे भरवाने डाली थी। जिसे अब तक फैलाया नहीं गया है। इसके साथ ही समतलीकरण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। जबकि पूरी स्वीकृत राशि 120000 का आहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मंजूर राशि में भ्रष्टाचार करते हुए हड़पने का आरोप लगाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ilexqm
via IFTTT
No comments