Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना निगेटिव हाेने के बाद फिर मिला संक्रमण, एंटीजेन टेस्ट में 900 से ज्यादा दाेबारा पाॅजिटिव

कोरोना पाॅजिटिव लाेग तेजी से निगेटिव हाे रहे हैं, लेकिन अब एक नई अलग तरह की समस्या हाे लाेगाें में हाे रही है। काेराेना पाॅजिटिव हाेने और इलाज के बाद निगेटिव की रिपाेर्ट आने के बाद फिर संक्रमण हाे रहा है। काेराेना संक्रमित लाेग फिर से सर्दी या खांसी हाेने पर जांच करा रहे हैं ताे एंटीजेन टेस्ट में उनमें काेराेना पाॅजिटिव हाेने की पुष्टि हाे रही है।

सूत्रों के अनुसार जिले में करीब 900 लोग ऐसे हैं जिन्हाेंने काेराेना से स्वस्थ हाेने के कुछ दिन बाद आशंका में फिर जांच कराई ताे उनमें काेराेना संक्रमण हाेने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग इसे दाेबारा संक्रमण नहीं मान रहा है। स्वास्थ्य अफसराें के मुताबिक एक बार संक्रमित हाेने पर 90 दिन तक वायरस रहता है। इसलिए एंटीजेन टेस्ट कराने पर काेराेना पाॅजिटिव आ रहे हैं।

शनिवार की स्थिति में जिले में कुल 6179 मरीज सामने आए है, जिसमें 5639 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन स्वस्थ हो रहे मरीजों के मुताबिक उनके शरीर में दर्द, सीने में जकड़न समेत कई प्रकार की समस्याएं हैं। निगेटिव हाेने के कुछ दिन बाद जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है।

स्वास्थ्य टीम जांच के बाद दोबारा टेस्ट मानकर अपने रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं कर रही है। ऐसे लोगों की संख्या 900 से पार हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ होने के बाद भी उनके शरीर में एंटीबॉडी नहीं बना है। ऐसे में उन पर संक्रमण का खतरा रहता है।

893 लोगों की जांच में मिले 35 मरीज : शनिवार को जिले में 893 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। इसमें से 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण से 15 मरीज मिले है। कुरूद व शहर से 7-7, मगरलोड से 1 व नगरी से 5 मरीज की पहचान हुई है। 50 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में 446 मरीज एक्टिव हैं। 400 लोग होम आईसोलेट है।

सीएमएचओ बोले- 90 दिन तक रहता है कोरोना वायरस

रिपोर्ट के आधार दोबारा मानेंगे संक्रमित

{स्वस्थ होने के बाद यदि कोरोना के सारे लक्षण मिलते है और रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पुरानी हिस्ट्री के आधार पर उन्हें दोबारा संक्रमित माना जाएगा।
{स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बनने में करीब 90 दिन का समय लगता है। ऐसी स्थिति में दोबारा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है।
{ठंड में वायरल फीवर के मरीज बढ़े है। स्वस्थ होने के बाद भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें दोबारा संक्रमित नहीं माना जाएगा।

90 दिन तक रहता है वायरस : सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि जिले में लोग हफ्तेभर में स्वस्थ हो रहे है, लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में समय लगता है। ऐसे में कोई संक्रमित व्यक्ति 90 दिन के अंदर दोबारा जांच कराएगा तो रिपोर्ट पॉजिटिव ही बताता है, इसलिए दोबारा-तिबारा जांच न कराएं।

अब तक इतनी जांच

84051
कुल
जांच
6179
संक्रमित
मरीज
5639
स्वस्थ
446
एक्टिव

देखिए, हम इसलिए कह रहे कि दाेबारा मिल रहा संक्रमण

15 दिन बाद फिर से हुए पॉजिटिव

बठेना निवासी एक दंपती डेढ़ महीने पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। स्वस्थ होने के बाद दोनों ने दोबारा टेस्ट कराया तो रिपोर्ट निगेटिव अाई। करीब 15 दिन बाद 15 नवंबर से शरीर में कमजोरी, सर्दी-खांसी व गले में खरास होने लगी। वायरल फीवर मानकर गोली खाई। तबीयत ठीक नहीं हुई। काेराेना के भय के कारण 2 दिसंबर को संक्रमण जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

एंटीजेन से जांच फिर मिले पॉजिटिव

कुरूद निवासी 60 साल के बुजुर्ग 20 नवंबर को कोरोना से संक्रमित हुए। हफ्तेभर बाद स्वस्थ हो गए। कुछ दिन ठीक रहे। इसके बाद उनमें दाेबारा कोरोना संक्रमण हाेने के लक्षण नजर आए। कुरूद सिविल अस्पताल में एंटीजेन किट से जांच कराई। 2 दिसंबर को उनकी रिपाेर्ट फिर से काेराेना पॉजिटिव आई। इनका इलाज चल रहा है।

17 दिन बाद फिर पॉजिटिव आई रिपोर्ट

कुरूद निवासी 40 साल की महिला 10 नवंबर को संक्रमित हो गईं। इलाज घर में चल रहा था। 4 दिन में स्वस्थ हो गई। 15 नवंबर को अचानक सर्दी-खांसी बढ़ी ताे अस्पताल में जांच के लिए सैंपल दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक हफ्ते बाद जांच कराई ताे रिपोर्ट निगेटिव रिपाेर्ट आई। 27 नवंबर को सिर दर्द, गले में खरास हुई। 28 नवंबर को जांच कराने पर रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव मिला।

3 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट

मराठापारा निवासी 38 साल के युवक में लक्षण दिखे। 3 नवंबर को टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 दिन बाद जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई। 19 नवंबर को दोबारा हाथ-पैर, सिर में दर्द, थकान हुई। बुखार आया। 20 नवंबर को टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 दिन में स्वस्थ हो गया। 28 नवंबर को फिर सीने में जकड़न हाेने पर 1 दिसंबर को जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धमतरी। सैंपल लेने के बाद टेस्ट लगाते काेविड लैब के स्वास्थ्यकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LdjwdN
via IFTTT

No comments