नाबालिग को भगाने वाले आरोपी यूपी से गिरफ्तार
नाबालिग को भगाकर 8 माह से शारीरिक शोषण कर रहे आरोपियों को खडगवां पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी एसपी तिवारी ने बताया कि प्रार्थी ने 27 मार्च को नाबालिग बेटी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी।
आरोपी को पकड़ने उप निरीक्षक शिव कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाई थी। जिसने लड़की को बरामद करते हुए आरोपी उरवेश पिता सियाराम जाटव को यूपी के जिला बदायूं से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी कदम कुंवर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे नोयडा ले गई थी। जहां उरवेश के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने को बोलती थी। उरवेश उसे डरा धमकाकर संबंध बनाता था। इसके बाद उससे जबरन विवाह करके अपने घर नरायल गंज पार्ट रामलीला गली बदायूं ले गया था। जहां से पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कदम कुंवर उर्फ कदम बाई निवासी कांसा बहरा थाना खडगवां और उरवेश कुमार के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में टीआई, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, आर विपेन्द्र देव सिंह, सुरेश तिग्गा, जसप्रीत सिंह, इलियास कुजूर ने सहयोग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Ncz9G
via IFTTT
No comments