Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जमरूवा, चिखली के पास जंगल में घूम रहे हाथी, बढ़ सकते हैं काेकान की ओर

हाथियाें का दल लगातार दूसरे दिन जमरूवा, चिखली गांव के आसपास के जंगल में विचरण करते रहे। जाे काेकान की अाेर बढ़ सकते हैं। हालांकि मंगलवार रात काे हाथियों ने उत्पात नहीं किया। फिर भी पास के गांव के लाेग दहशत में है कि कब हाथियों का दल गांव की अाेर ना अा जाए।
इधर वन विभाग हाथियाें की गतिविधियाें पर नजर बनाए हुए है। गांव-गांव में मुनादी कराकर लाेगाें काे खुद सुरक्षित रहने व हाथियाें नुकसान ना पहुंचाने की समझाइश दे रहे हैं। हाथी को भगाने के लिए पटाखा ना फोड़ने के साथ उनसे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह तक हाथियाें का दल डाैंडी रेंज के गांवों में तबाही मचाने के बाद तीन दिन से दल्ली रेंज में है। इस दाैरान नर्राटाेला के हवाई पट्टी मोहल्ले के तीन घराें काे ताेड़ने के बाद साेमवार रात काे ग्राम जमरूवा के केले के खेत में फसल काे नुकसान पहुंचाया था। दल्ली वन परिक्षेत्र के आरके नादुलकर ने बताया कि हाथियाें काे लेकर वन विभाग सतर्क है। विभाग के कर्मचारी लगातार भ्रमण कर रहे है। साथ ही हाथी व गांव वालाें की सुरक्षा में जुटे है। हाथी प्रभावित लाेगाें काे काे मुआवजा दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3plhW8w
via IFTTT

No comments