Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना से जामगांव की महिला की राजनांदगांव में हुई मौत

कोरोना से ग्राम जामगांव की 38 वर्षीय महिला की मौत राजनांदगांव के कोविड हॉस्पिटल में हो गई। जिसकी पुष्टि मंगलवार रात को स्वास्थ्य विभाग ने की।
रिपोर्ट के अनुसार महिला अन्य गंभीर बीमारी से नहीं बल्कि कोरोना से ही जूझ रही थी। बुखार, ब्रेथलेसनेस यानी सांस लेने में तकलीफ, कफ, कमजोरी की शिकायत के बाद 12 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 21 दिसंबर को मौत हुई। इस स्थिति में एक ही दिन में जिले के 4 लोगों की मौत हुई है। जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 3 संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई थी। विभाग के अनुसार गुंडरदेही ब्लॉक के सिरसिदा मटवारी निवासी 62 वर्षीय संक्रमित को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव के साथ गले में खराश, बुखार, ब्रेथलेसनेस, कफ की शिकायत के बाद जेएलएनएचआरसी में 17 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। इसी तरह भरदाकला अर्जुन्दा निवासी 67 वर्षीय संक्रमित को बालाजी इंस्ट. ऑफ मेडिकल साइंसेस रायपुर में 19 दिसंबर को भर्ती किया गया था। इसी दिन अरौद निवासी 55 वर्षीय संक्रमित को कोविड अस्पताल बालोद में भर्ती किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34H2Py5
via IFTTT

No comments