तीन बजे तक लंच नहीं मिलने पर मरीजों ने मचाया हंगामा
बुधवार को जिले के सबसे बड़े कोविड आइसोलेशन सेंटर पाकुरभाट में दोपहर में देरी से खाना मिलने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया कि अब हम नहीं खाएंगे।
बुधवार को दोपहर 3 बजे खाना मिलने की बात पर व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी मिली तो तहसीलदार व एसडीएम पहुंचकर समझाइश देते नजर आए। बालोद एसडीएम आरएस ठाकुर को पहुंचकर माफी मांगने की नौबत आ गई। एसडीएम श्री ठाकुर ने बताया कि दोपहर में भोजन मिलने में देरी की बात पर एक मरीज ने दूसरों को भड़का दिया। इस कारण यह स्थिति बनी। देरी का कारण जाना तब यह मालूम हुआ कि जो सप्लाई करता है, उनके यहां शोक कार्यक्रम था, इस वजह से 10-15 मिनट की देरी हो गई। मैंने खुद मौके पर पहुंचकर मरीजों से देरी पर क्षमा भी मांगा। व्यवस्था अच्छी है। एक मरीज के भड़काने के कारण ही माहौल खराब हुआ था। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qDSX1H
via IFTTT
No comments