Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खेती का काम खत्म होते ही पलायन शुरू तेलंगाना जा रहे नकुलनार क्षेत्र के ग्रामीण

लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में मजदूरी करने गए ग्रामीण दो-दो सौ किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों को पहुंचे थे जिन्हें गांवों में काम नहीं मिलने से एक बार फिर पलायन का सिलसिला शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा, नकुलनार, मोखपाल बस स्टैंड से कई मजदूर रोज पलायन कर रहें हैं। बुधवार को भी दंतेवाड़ा बस स्टैंड में 25 मजदूर काम की तलाश में भद्राचलम जाने बैठे हुए थे। मजदूरों ने बताया गांवों में धान कटाई का काम खत्म हो गया है। मनरेगा के काम भी शुरू नहीं हुए हैं जिसके चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
दंतेवाड़ा जिले से हर साल हजारों की संख्या में ग्रामीणों का पलायन होता है। पलायन की जानकारी किसी भी ग्राम पंचायत के पास नहीं होती। हजारों ग्रामीणों के पलायन की पुष्टि लॉकडाउन के दौरान हो चुकी है जब कुआकोंडा, कटेकल्याण ब्लॉक के हजारों ग्रामीण दूसरे प्रदेशों से लौटे थे। जिले में वैसे तो मनरेगा के काम जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है पर किसी भी ब्लॉक में मनरेगा मजदूरों को अभी काम नहीं मिल रहा है।

पलायन की जानकारी नहीं मिली: जनपद सीईओ
कटेकल्याण जनपद सीईओ गौतम गहिर ने बताया ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत काम शुरू हो गए हैं, पता करते हैं कौन सी ग्राम पंचायत के लोग पलायन कर रहे हैं। इधर कुआकोंडा जनपद सीईओ अमजद जाफरी ने कहा कुआकोंडा की 20, 22 ग्राम पंचायत में मनरेगा काम शुरू हो गए हैं, मजदूरों के पलायन की जानकारी अभी किसी भी पंचायत से नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers of Nakulnar area going to Telangana begin as soon as farming is over


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oBUZ09
via IFTTT

No comments