कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की वादा निभाओ रैली 11 दिसंबर को
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रस्तावित द्वितीय चरण का आंदोलन 11 दिसंबर को धरना व वादा निभाओ रैली के रूप मे किया जाना है। इस कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए फेडरेशन के पदाधिकारी द्वारा सघन दौरा किया जा रहा है। बुधवार को बचेली पहुंचकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई व फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा 14 सूत्रीय मांगों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक के बीच कर्मचारी एकता जिंदाबाद का नारा लगता रहा। फेडरेशन के संयोजक द्वारा उपस्थित कर्मचारी-अधिकारियों से आंदोलन को पूर्णत: सफल बनाने के लिए भेदभाव भूलकर धरना व रैली में भागीदारी करने की अपील की गई। बैठक में जिला संयोजक एसके दास, सहसंयोजक त्रिपुरारी मंडावी, प्रवक्ता सनकू कर्मा, संगठन सचिव पीलाराम सिन्हा, तेजराम जुर्री, टी आलम, चंद्रकला ठाकुर, सविता आलम, जानकी साहू, प्राचार्य डीके सोनी, आरके प्रसाद, एसआर झाड़ी, लक्ष्मीनाथ, मंगलराम, कश्यप ,यात्री भरद्वाज, पुष्पा वर्मा, एन तिवारी, हीरा मोती नायक, सरस्वती, देवकी, कविता, गिरजा, नूरजहां बानो, दिनकर पाटले सहित अन्य कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9WaAj
via IFTTT
No comments