Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वार्षिक परीक्षा आने को, कोर्स अधूरा, गाइडलाइन जारी नहीं

कोरोना महामारी के कारण अब तक स्कूल नहीं खुल सके हैं और तकरीबन शिक्षा सत्र पूरा बीत चुका है। महज दो से तीन महीनों का सत्र बचा हुआ है। इस बीच स्कूलों में छमाही परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी हैं।
अब वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां स्कूलों में शुरू हो गई हैं, लेकिन अब तक न तो स्कूलों को खोलने को लेकर कोई रणनीति बनाई जा सकी है और न ही वार्षिक परीक्षाओं के लिए ही कोई गाइडलाइन स्पष्ट हो पाई है। ऐसे में किस आधार पर वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी, इसे लेकर भी कोई तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। मालूम हो कि मार्च के महीने में बंद किए गए स्कूलों को खोलने को लेकर कोई भी गाइडलाइन अब तक नहीं मिली है, जिसके चलते ऐसी कयास लगाई जा रही है कि अब स्कूलों को अगले सत्र में ही खोला जा सकता है।
पिछले सत्र में दिया गया जनरल प्रमोशन, इस साल कोई गाइडलाइन जारी नहीं: मार्च के महीने में हुए लॉकडाउन के बाद बच्चों को जनरल प्रमोशन देकर अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया। इसके बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद स्कूलों को खोलने
को लेकर सुगबुहाट शुरू हुई, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की। स्टडी फ्रॉम होम पर ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहीं और ऐसे ही मिडटर्म परीक्षाएं भी पूरी कर ली गईं। इसके बाद अब वार्षिक परीक्षाओं को लेकर न तो कोई रूपरेखा तय हो सकी है और न ही इसे लेकर कोई गाइडलाइन ही तैयार की जा सकी है।

इस साल पढ़ाना था 70 फीसदी कोर्स, वह भी अधूरा
दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है। वहीं अगले दो महीने जनवरी और फरवरी के बाद मार्च के महीने से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में दो से ढाई महीनों का समय ही बचा रह गया है। वहीं इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए पाठ्यक्रम को 30 फीसदी तक कम करने का दावा भी किया गया है, लेकिन 70 फीसदी कोर्स भी अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। इन हालातों में आधे-अधूरे कोर्स के साथ इस साल वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की तैयारी होगी।

परीक्षाओं के लिए बुनियादी तैयारी की जा रही: डीईओ
डीईओ राजेंद्र झा ने बताया उनकी तबीयत बिगड़ने से वे फिलहाल छुट्‌टी पर हैं, लेकिन वार्षिक परीक्षा को लेकर कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं हो सकी है। इधर हालांकि बुनियादी तैयारी की जा रही है, लेकिन परीक्षाओं की क्या रूपरेखा होगी, ये संचालनालय से दिशा-निर्देशों के बाद ही पता चल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gweaFT
via IFTTT

No comments