संजय गांधी वार्ड में 378 लोगों की जांच, सिर्फ 2 पॉजिटिव
शहर के संजय गांधी वार्ड को पिछले 2 दिन से कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां रहने वाले लोगों की सघन कोरोना जांच करवाई जा रही है। बुधवार को भी यहां संदिग्ध मरीजों के अलावा अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। दिनभर में वार्ड के अलग-अलग इलाकों में करीब 378 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इस दौरान सिर्फ दो ही लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। बताया जा रहा है कि अभी वार्ड में इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
गौरतलब है कि बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना को हराने नया फार्मूला निकाला है। इसके तहत शहर के एक-एक वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां के लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। इस दौरान जो पॉजिटिव निकल रहे हैं उनका कोरोना का इलाज शुरू करवाया जा रहा है और जांच अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। अभी तक शहर के आधा दर्जन वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33TL3aD
via IFTTT
No comments