एटीएम कार्ड बदल निकाले 65 हजार, गिरफ्तार
मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलने और 65 हजार 5 सौ रुपए निकालने के डेढ़ साल पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामला 2 जुलाई 2019 का है। आरोपी प्रदीप सरकार की गिरफ्तारी गीदम पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरी से की है।
दरअसल गीदम के बंजारापारा के रघुनाथ नाग ने अपने नाती प्रेम को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने भेजा। प्रेम को एटीएम मशीन से पैसा निकालने में परेशानी होने लगी तो उसने पास खड़े एक व्यक्ति की मदद ली। उसे कार्ड देकर पासवर्ड बताया व 5000 निकालने कहा। जिससे अज्ञात व्यक्ति ने 5000 रुपए निकाल कर प्रेम कुमार को दिए और चालाकी पूर्वक उसके एटीएम के स्थान पर दूसरा फर्जी एटीएम कार्ड दे दिया। उसके बाद आरोपी ने 2 जुलाई को ही 35 हजार रुपए एटीएम से नकद निकाल लिया और 30 हजार रुपए अन्य बैंक खाता में एटीएम टू एटीएम ट्रांसफर कर कुल 65 हजार 5 सौ रुपये ठगी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3411dPk
via IFTTT
No comments