जिलाबदर आरोपी ने मारपीट की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांकेर जिला प्रशासन द्वारा 4 माह पहले राकेश दर्रो को जिलाबदर किया गया है। उसे जिले के साथ सीमावर्ती जिला से भी बाहर रहने का फरमान किया गया था। वह शुक्रवार को भानुप्रतापपुर के तहसील कार्यालय के पास नारायण वर्मा सुभाषपारा से मारपीट किया।
इसकी रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस हरकत में आई और जिलाबदर राकेश दर्रो की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। उसके ऊपर मारपीट के साथ जिलाबदर के बाद भी यहां रहने के चलते उनके खिलाफ धारा 188, 14, 15 छग राज्य अधिनियम 1990 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छेड़छाड़ का एक जिलाबदर अब भी फरार
कन्हारगांव निवासी संजू गावड़े भी जिलाबदर है। वह भी पिछले दिनों भानुप्रतापपुर आसपास घूमते देखा गया था। वह अपने साथियों के साथ नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और छेडछाड़ का भी आरोपी है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी शशिकला उयके ने बताया जिलाबदर के बाद भी स्थानीय में घूम रहे राकेश दर्रो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दूसरे जिलाबदर संजू गावड़े की भी तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/346eQwJ
via IFTTT
No comments