Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राइस मिलर का नहीं हो पाया पंजीयन, धान का उठाव नहीं

दंतेवाड़ा जिले में अब तक धान का उठाव शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि सबसे ज्यादा खरीदी नकुलनार केंद्र में हुई है। इस केंद्र में गुरुवार तक 2 हजार क्विंटल से ज्यादा की धान खरीदी हुई है। यहां धान खरीदी के लिए बनाया गया चबूतरा फुल हो गया है। उठाव शुरू नहीं होने से आगे की खरीदी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। जिले के बाकी खरीदी केंद्रों में अभी धान ज्यादा जमा नहीं हो पाया है। फूड इंस्पेक्टर अमित तिवारी ने बताया कि तीन राइस मिलर का पंजीयन दंतेवाड़ा जिले के केंद्रों से धान के उठाव के लिए हो रहा है। ऑनलाइन आवेदन अभी तक एक मिलर का आया है। बस्तर एग्रो, एमआरएफ का भी पंजीयन जल्द हो जाएगा, जिसके बाद उठाव शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rice Miller could not register, Paddy not lifted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qLWXwV
via IFTTT

No comments