Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुराने भवन में खतरे के बीच प्रसव करा रहे स्वास्थ्यकर्मी

जिला मुख्यालय कोंडागांव से 12 किमी के फासले पर स्थित करंजी में उपस्वास्थ्य केंद्र के कंडम भवन में स्वास्थ्यकर्मी प्रसव करा रहे हैं। इस भवन में कभी छत से तो कभी दीवार से प्लास्टर उखड़कर गिर जाता है, इस खतरे के बीच यहां स्वास्थ्यकर्मी काम करने को मजबूर हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन आरईएस विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार ने उसे अधूरा ही छोड़ दिया है। इसके बावजूद न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही संबंधित निर्माण एजेंसी इस ओर ध्यान दे रही है।
रुअर्बन क्लस्टर में आने वाले करंजी के उप स्वास्थ्य केंद्र में तीन गांव के ग्रामीण गर्भवती माताओं को प्रसव कराने लाते हैं। यहां बाथरुम और शौचालय भी नहीं है। खंडहर नुमा कंडम स्वास्थ्य केंद्र को वैलनेस
सेंटर बनाया गया है।
एएनएम रीता पटेल ने बताया कि भवन पुराना होने से कहीं से भी प्लास्टर उखड़कर गिरता रहता है। नया भवन पूरा नहीं होने से यहां प्रसव कराने में काफी परेशानी होती है। इसी भवन के साथ ही बाखरा में भी उप स्वास्थ्य केंद्र का काम शुरू हुआ था, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन यहां का उप स्वास्थ्य केंद्र ठेकेदार और विभाग की लापरवाही से कब तक पूरा हो सकेगा इसकी कोई समय सीमा तय
नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KeQsly
via IFTTT

No comments