Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दो बच्चों का एमबीबीएस में चयन सरकारी कॉलेज में दाखिला मिला

सरस्वती शिशु मंदिर कोंडागांव में अध्ययन कर चुके दो बच्चों ने नीट की परीक्षा में टॉप लिस्ट में स्थान पाने में सफलता हासिल की है। दोनों बच्चों का छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो चुका है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य वासुदेव साहू ने बताया कि शामपुर की आंचल पैकरा ने छत्तीसगढ़ एसटी रैंकिंग में 42वां और शुभम प्रधान ने छत्तीसगढ़ ओबीसी में 130वां स्थान पाया है। दोनों का क्रमशः छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर और शासकीय मेडिकल कालेज अंबिकापुर में दाखिला हो चुका है।
जिला मुख्यालय में डीएनके कॉलोनी में रहने वाले शौकीलाल प्रधान के 18 वर्षीय बेटे शुभम प्रधान ने कक्षा पहली से बारहवीं तक सरस्वती शिशु मंदिर कोंडागांव में नियमित छात्र के रूप में पढ़ाई की है।

पिता की मौत के 3 दिन बाद 12वीं की परीक्षा दी
जिले के माकड़ी ब्लाॅक के शामपुर गांव की रहने वाली आंचल ने सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया है। उसके पिता रामसिंह पैकरा अपने ही गांव के स्कूल में प्राचार्य थे। पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे। 12वीं की परीक्षा के ठीक तीन दिन पहले एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मजबूत इरादे के साथ आंचल परीक्षा देकर अपने स्कूल में श्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्रा भी बनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two children got admission in MBBS selected in Government College


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a7hK8j
via IFTTT

No comments