Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राउंड टेबल इंडिया सर्किल का लोकार्पण

न्यू पाॅवर हाउस रोड स्थित राउंड टेबल इंडिया सर्किल का लोकार्पण रविवार को किया गया। अनुतोष संचेती व सिद्धार्थ मेहता ने बताया कि सर्किल का सौन्दर्यकरण, आधुनिकीकरण व समग्र विकास के बाद नगर निगम दक्षिण की महापौर वनीता सेठ, उप महापौर किशन लढढा, राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट प्रियेश शाह, राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोरिया फिलिफ, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा तथा जेआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक संचेती ने बतौर अतिथि शिरकत की।

चौराहा शिक्षा के थीम पर डेवलप किया है, जिसमें ग्रेनाइट स्टोन में पेंसिल, इरेजर, पेंट ब्रश व किताबों की कलाकृतियां बनाई है, चौराहा में पौधरोपण व ड्रिप सिस्टम भी लगाया है। कार्यक्रम में मृदुल सालेचा, ननदेश संचेती, शशांक मुंद्रा, अमित कालानी, अरुण, आदित्य मुंद्रा, आदित्य, जयंत, विनय माथुर, अंकित मिश्रा, श्याम शाह, नीलेश संचेती, बृजमोहन पुरोहित व सौरभ मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inauguration of the Round Table India Circle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36OEhVl
via IFTTT

No comments