जिला प्रमुख पद के लिए बाड़ाबंदी, भाजपा प्रत्याशियाें काे भेजा सवाई माधाेपुर-मथुरा!
जिला परिषद में अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए भाजपा किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। भाजपा ने जिला परिषद सदस्य के चुनाव लड़ रहे अपने प्रत्याशियाें की बाड़ेबंदी काे और ज्यादा मजबूत कर दिया है। सूत्राें का कहना है कि भाजपा के करीब दस से ज्यादा जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियाें काे सवाई माधाेपुर पहुंचाया गया है। चर्चा यह भी है कि कुछ सदस्याें काे मथुरा भी भेजा गया है। इधर कांग्रेस में भी बाड़ेबंदी की खबर है, लेकिन यह बड़े स्तर पर नहीं है।
गाैरतलब है कि अजमेर जिले में दूसरे चरण के मतदान के दाैरान ही बाड़ेबंदी का खेल शुरू हाे चुका था। भाजपा और कांग्रेस के नेताओ ने अपने अपने प्रत्याशियाें काे किसी रणनीति के तहत पालाबदल का हिस्सा बनने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानाें पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। पहले यह बाडेबंदी लाेकल ही की गई थी। मतगणना से दाे दिन पहले यानी रविवार काे भाजपा ने अपने प्रत्याशियाें काे जिले से ही दूर भेज दिया है। बताया जाता है कि रविवार काे भाजपा ने अपने जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियाें काे नारेली में जमा किया। सूत्राें के मुताबिक यहां से सभी काे सवाई माधाेपुर भेजा गया है। कुछ सदस्याें काे दाे दिन पहले भी बाहर भेजा गया है। इन्हें यूपी के मथुरा ले जाने की चर्चा है।
कम मतदान से कांग्रेस में उत्साह
कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं हाेने से चुनाव का उत्साह नजर नहीं अा रहा है। कहा यह जा रहा है कि जिले की 9 पंचायत समितियाें में हुए चुनाव में कम मतदान से कांग्रेस की उम्मीदें जागी हैं। सूत्राें का कहना है कि चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने जिला परिषद में इस बार उलटफेर करने के लिए रणनीति बनाई है। हालांकि कांग्रेस से काैन जिला प्रमुख का दावेदार है, यह भी साफ नहीं है। इधर भाजपा में जिला प्रमुख पद के लिए एक से ज्यादा दावेदार भी माैजूद हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि जिला प्रमुख पद के लिए सुशील कंवर पलाड़ा अाैर पुखराज पहाड़िया की दावेदारी सबसे पुख्ता है। बहरहाल वास्तविक स्थिति 8 दिसंबर काे हाेने वाली मतगणना के बाद ही सामने आएगी कि किस पार्टी का जिला प्रमुख बनेगा।
मतगणना के दिन लाएंगे प्रत्याशियाें काे अजमेर
प्रत्याशियाें काे मतगणना वाले दिन तक बाडेबंदी में रखे जाने की तैयारी है। मतगणना के दिन ही यह प्रत्याशियाें काे अजमेर लाया जाएगा। परिणाम के बाद की स्थिति के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPbLHw
via IFTTT
No comments