Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लालसोट के 13 गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए खर्च होंगे 20 करोड़, 35000 की आबादी की बुझेगी प्यास

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा की पहल पर सरकार ने 13 गांवो में पेयजल आपूर्ति नलों से सुलभ हो। इसके लिए 20 करोड़ की राशि से योजनाओं का काम जनवरी माह में शुरू होगा। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को मिले इसके लिए लालसोट शहर में पांच जनता क्लीनिक खोली जाएंगी। दिन का शुभारंभ जनवरी माह में ही हो जाएगा इसको लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। सहायक अभियंता अंकित जैन ने बताया कि 13 गांवों के लोगों को पानी की टंकियों पर आकर पानी भरने तथा जगह-जगह भटकने से मुक्ति मिलेगी।

20 करोड़ की लागत से जलदाय विभाग द्वारा राजपुरा महाराजपुरा, कुशलपुरा नापाकावास, सोनड बाद बड़वा, झापदा बडेखन होदायली समेल बिलोना कला तथा दौलतपुरा में जल जीवन मिशन अभियान के तहत परियोजनाओं को पूरी कर पेयजल आपूर्ति नलों के माध्यम से होगी। जिससे 35000 की आबादी लाभान्वित होगी। वही लालसोट कस्बे के वार्डों में चिकित्सा सुविधा का सुदृढ़ीकरण हो इसके लिए 5 जनता क्लीनिक विभिन्न वार्डों में चलाई जाएंगी।

जनवरी माह से शुरू होने वाली जनता क्लीनिक लाल क्लब स्टेडियम, गांधी शाला स्कूल ,सेडूलाई स्कूल, कोराका की झोपड़ी तथा तालाब की ढाणी में खोल कर संचालित किए जाएंगे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरज शर्मा ने बताया कि इन क्लीनिक पर एक चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ वार्ड बॉय सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। जो घर बैठे लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का काम करेगा। तथा कोविड-19 को लेकर प्रशासन मुस्तैद है ।जनवरी माह के अंत तक लोगों को वैक्सीन मिलने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लालसोट। लालसोट में व्याप्त पेयजल समस्या को दूर करने के लिए राजोली ग्राम में बनाई गई पानी की टंकी नव वर्ष में शुरू हो जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MkNcpH
via IFTTT

No comments