Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

40 सवारी लेकर जा रही पिकअप पलटी, 9 गंभीर, 28 को हल्की चोट

जशपुर जिले के आस्ता से शंकरगढ़ ब्लाॅक के खैराडीह गांव पिकअप में सवार होकर सगाई के कार्यक्रम में जा रहे लोगों की गाड़ी मोड़ में खड़ी एक पिकअप को टक्कर मारकर पलट गई। इस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया गया। पिकअप में 40 लोग सवार थे, घटना के बाद चीख पुकार मच गई तो पिकअप का चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ के चिरई घाट में सुबह 11.30 बजे पिकअप क्रमांक जेएच 01 बीएफ 9118 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रांग साइड में जाकर विपरीत दिशा में सड़क किनारे खड़ी पिकअप यूपी 62 टी 1164 को ठोकर मारते हुए पलट गई। पिकअप में लगभग 40 लोग सवार थे, बताया गया है कि ग्राम टिबरा थाना आस्ता से खैराडीह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना में 37 लोग घायल हुए हैं। इनमें 21 पुरुष व 16 महिलाएं शामिल थे। गंभीर रूप से तिजू, जगमती, बलदेव, राजेश राम, जीतराम, विनय राम, अनुराधा, रजनी व कांति समेत नौ लोग को चोट आई। वहीं 28 लोगों को हल्की चोट आई। सभी को एसडीओपी मनोज तिर्की एवं उप निरीक्षक सतीश सहारे व थाना शंकरगढ़ के कर्मियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pickup overturned carrying 40 rides, 9 serious, 28 lightly hurt


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3XoND
via IFTTT

No comments