Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मैनपाट के ट्राइबल विलेज में ओपन थियेटर भी बनेगा

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य और कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा ने मैनपाट के रोपाखार में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे ट्राइबल विलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विलेज के लिए बनाए जा रहे कमरों, ओपन थियेटर तथा प्रवेश द्वार के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां ट्राइबल विलेज विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मैनपाट के कमलेश्वरपुर के रोपाखर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा ट्राइबल विलेज विकसित किया जा रहा है। ट्राइबल विलेज में जनजातीय जीवन शैली के साथ पर्यटकों के रहने की सुविधा होगी। इस सेंटर में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शन के अलावा बेचने की सुविधा होगी। पर्यटकों के लिए 12 कॉटेज बनाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386PXDz
via IFTTT

No comments