Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हर रात बाइक पर गश्त के लिए निकलेगी 50 जवानों की टीम

भास्कर न्यूज
गीदम, दंतेवाड़ा में आपराधिक गतिविधियों को रोकने अब बड़ी और नई प्लानिंग के तहत काम होगा। पुलिस अब असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के मूड में है। दंतेवाड़ा व गीदम दोनों शहरों में अब हर रात 50 जवानों की टीम गश्त पर निकलेगी। 15 दिनों तक दंतेवाड़ा-गीदम में व्यवस्था नहीं सुधरी तो दोनों थाना प्रभारियों को हटाने की कार्रवाई हो सकती है। रविवार को दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के साथ गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों की टीम एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से मिलने पहुंचे। जहां करीब डेढ़ घण्टे तक सभी के बीच लंबी चर्चा हुई। विधायक देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा, गीदम दोनों शहरों के हालातों के बारे में एसपी को बताया।
गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रवीश सुराना ने भी गीदम में आपराधिक तत्वों, जुआरी, सटोरियों पर लगाम कसने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि हर छोटे- बड़े सटोरियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। रात्रिकालीन गश्त, अधिक मेगापिक्सल के सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित हर बिंदुओं पर बातचीत के बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने भरोसा दिया कि दोनों शहरों में आपराधिक घटनाओं को रोकने नई रणनीति के तहत काम होगा। एसपी ने दोनों थाना प्रभारियों को भी सख्त हिदायत दी कि 15 दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारें अन्यथा कार्रवाई होगी।

नई चौकी की बजाय पेट्रोलिंग पर ही होगा जोर
शनिवार को व्यापारी संघ ने हारम में नई पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। लेकिन पुलिस अभी नई चौकी खोलने के मूड में नहीं है, क्योंकि इसके लिए अतिरिक्त सेटअप के साथ लम्बा वक्त लगेगा। ऐसे में एसपी बताया कि नई चौकी की बजाए शहरों में रात्रि पेट्रोलिंग पर ज़्यादा ज़ोर होगा।

एसपी ने इन नई रणनीतियों के तहत काम करने कहा

  • गीदम-दंतेवाड़ा के बीच 25 बाइक में 50 डीआरजी के जवान अलग- अलग समय में गश्त पर निकलेंगे। दोनों थाना के टीआई खुद अपने- अपने थाना क्षेत्रों में साथ होंगे।
  • गीदम -दंतेवाड़ा के 5 ऐसे पॉइंट्स जहां आपराधिक तत्वों का जमावाड़ा है। यहां टीम जाकर हर दिन जांच करेगी।
  • गीदम में ट्रैफिक कंट्रोल करने 3 मुख्य पॉइंट चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां 5- 5 जवानों की व्यवस्था दो अलग- अलग शिफ्टों में होगी। पहला शिफ्ट सुबह 8 बजे से 1 दोपहर एक बजे तक जबकि दूसरा शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक का होगा।
  • 6 डीएसपी की निगरानी का एक वाट्सअप ग्रुप होगा, जिसमें दोनों शहर के जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ा जाएगा। किसी तरह की अपराधिक घटना की सूचना मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी।
  • रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घूमने वाली पेट्रोलिंग टीम को कोई भी शराबी, जुआरी या असामाजिक तत्व घूमते मिलते हैं तो सीधे थाने ले जाया जाएगा व उचित कार्रवाई होगी।
  • मेडिकल दुकानों में अधिक मात्रा में नशीली दवाएं पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।
  • बाहर से आने वाले लोगों पर नज़र रखी जायेगी। दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई होगी ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every night a team of 50 jawans will come out to patrol the bike


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rKckGR
via IFTTT

No comments