Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना के 15 नए केस, एक की मौत

सोमवार को जिले में 15 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पहचान की गई। इसके एक दिन पहले रविवार को जिले के एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 67 पहुंच गया।
सोमवार को दुर्गूकोंदल व अंतागढ़ में एक भी नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज नहीं पाए गए। कांकेर के 71 साल के बुजुर्ग को 28 दिसंबर को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था, जिन्हें इलाज के लिए 29 दिसंबर को कोविड अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तबियत और बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए मरीज को 29 दिसंबर को रायपुर एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 3 जनवरी को बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। इधर शहर में मिले मरीजों में एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार में एक महिला सदस्य को पाॅजिटिव पाया गया है। नरहरपुर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सोमवार को यहां 5 मरीज पाए गए। जिले में अब भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जनवरी तक जिले में कुल 6183 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 123 एक्टिव हैं, जिसमें से 20 मरीजों का कांकेर कोविड अस्पताल में इलाज जारी है।

जिले में कोरोना की स्थिति

  • 6183 - कुल पॉजिटिव
  • 123 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4BREN
via IFTTT

No comments