Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरोना में धान का उठाव नहीं, जगह नहीं होने से खरीदी बंद

समर्थन मूल्य में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हुई है। धान का उठाव नहीं होने से धान केंद्रों में जाम हो गया है। इसके चलते सोमवार को सरोना केंद्र में धान खरीदी बंद कर दी गई। इसकी जानकारी प्रबंधक द्वारा समिति अध्यक्ष व सदस्यों को भी नहीं दी गई। शाम तक कोई अधिकारी भी खरीदी केंद्र नहीं पहुंचे।
किसानों का कहना था कि भूसा मंगाकर खरीदी केंद्र के समीप खाली मैदान में धान खरीदा जा सकता था, लेकिन लापरवाही के चलते किसानों का धान नहीं खरीदा गया। धान खरीदी केंद्र सरोना में शुक्रवार तक 26 हजार 572 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि उठाव सिर्फ 2740 क्विंटल का ही हुआ है। ऐसे में केंद्र में अब भी 23832 क्विंटल धान जाम है। जगह के अभाव के चलते सोमवार का टोकन काटा गया था, लेकिन उन किसानों का धान नहीं खरीदा गया। इससे किसानों में आक्रोश दिखा। किसान रवि डोशी, प्रकाश दोशी, गाते यादव आदि ने कहा सरोना धान खरीदी केंद्र में खरीदी चालू की जाए, नहीं तो किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अब भी 464 किसान धान बेचने के लिए बाकी हैं। सरोना में 1282 पंजीकृत किसान हैं। इनमें से सिर्फ 818 किसान धान बेच चुके हैं।

30 रुपए में बरदाने खरीद रहे, सरकार 15 रुपए दे रही
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरोना के उपाध्यक्ष अनिल गजपाल का कहना है कि सरकार एक ओर किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान 30 से 40 रुपए में बारदाना खरीद रहे हैं। इसके बदले सरकार सिर्फ 15 रुपए दे रही। वहीं खरीदी केंद्र में धान का उठाव नहीं हो रहा है, जिससे खरीदी प्रभावित हो रही है। समिति प्रबंधक केशव नाग ने कहा उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते वे कार्यालय नहीं जा पाए हैं। खरीदी केंद्र में जगह नहीं होने के चलते खरीदी बंद कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No paddy in Sarona, no place to buy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5eN8Q
via IFTTT

No comments