Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बागबहार में सरकारी जमीन पर हो रहा है अतिक्रमण

इन दिनों बागबहार ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का खेल जोरों पर चल रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि जिस शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अपना घर व व्यापार बढ़ाया जा रहा है वह व्यक्ति बागबहार से अलग ग्राम पंचायत का है।
बागबहार स्टेट हाइवे के किनारे कुरियाकानी चौक पर शासकीय भूमि खसरा नंबर 1469 शासकीय भूमि 3.1700 हेक्टेयर के कुछ हिस्से में धनेश्वर यादव द्वारा कब्जा किया हुआ है, जोकि ग्राम दानीमुंडा निवासी है। वही बघिया लोंगरी चौक पर विजय साहू खसरा नंबर 875 जो कि मुख्य मार्ग से सटा हुआ है उसे कब्जा किया गया है। जो शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर व व्यापार काफी जोरों पर बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत बागबहार के कई शासकीय भूमि पर दर्जनों लोग अवैध अतिक्रमण कर बैठे हैं। ऐसा नहीं है कि इस पूरे मामले की जानकारी ग्राम पंचायत एवं राजस्व अधिकारी तथा पटवारी काे नहीं हैं, लेकिन इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं। अतिक्रमण के कई मामले शिकायत पर उप तहसील बागबहार पहुंचा है फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। अभी हाल ही में कुरियाकानी चौकी स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला बागबहार उप तहसील कार्यालय में आया है जहां से जुर्माना व बेदखली का आदेश भी पारित किए जाने की बात कही जा रही है।

आई है शिकायत
"शासकीय भूमि में अतिक्रमण के कई मामलों की शिकायत बागबहार ग्रापं में आई है। पंचायत के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा तथा विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कराई जाएगी।''
-भूपेंद्र जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत बागबहार

अतिक्रमण पर गंभीरता
"ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण के मामले को लेकर सरकार गंभीर है। अगर ऐसा मामला आया है तो इस पर बागबहार के प्रभारी तहसीलदार को जांच के लिए भेजा जाएगा तथा उचित कार्रवाई की जाएगी।''
-महेश शर्मा, तहसीलदार, पत्थलगांव



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment on government land in Bagbahar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTsEQU
via IFTTT

No comments