सुविधा देने के मामले में 10 वें स्थान पर रहा शहर का कोविड हॉस्पिटल
कोरोना संक्रमितों को सुविधा देने के मामले में जिले का कोविड हॉस्पिटल ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड हास्पिटलों की रैंकिंग से जिले के कोविड हॉस्पिटल ने बहुत अच्छी जगह नहीं बनाई है। प्रदेश के 18 जिलों के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की सूची में जशपुर को 10 वां स्थान मिला है। बता दें कि सरकार की ओर से कोरोना इलाज के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से फीडबैक लिया गया। इसी फीडबैक के आधार पर प्रदेश के कोविड हास्पिटलों की रैंकिंग जारी की गई। प्रदेश के 18 कोविड हॉस्पिटल की ओवरऑल रैंकिंग में जशपुर के कोविड हाॅस्पिटल को 84.62 अंक के साथ 10वां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर की सूची में जशपुर ने प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर किया है। जशपुर के कोविड सेंटर ने 89.23 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां रैंक प्राप्त किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, कोरबा, कांकेर, बालोद व रायपुर के कोविड केयर सेंटर जशपुर से आगे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSg1ZM
via IFTTT
No comments