Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुहपुटरा गांव में किया साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी सुविधा

ग्राम पंचायत पुहपुटरा के साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि का ग्रामवासियों ने करमा और शैला नृत्य के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने साप्ताहिक बाजार खुलने के लिए ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों को साप्ताहिक बाजार का लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान आप अपने गांव में ही खरीद सकते हैं। साथ ही नववर्ष की बधाई देते हुए कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों ने कांग्रेस पार्टी को गांव में पहली बार भारी मात्रा में वोट देकर जीत दिलाने के लिए ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। गांव में धान खरीदी केंद्र, मॉडल गोठान, साप्ताहिक बाजार आदि विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिथियों ने आलू खरीद कर बाजार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुकेश सिंह, जगरोपन यादव, धर्मेंन्द्र कुमार झारिया, दीपक पैकरा, रामवीर सिंह, राजेश शर्मा, मोहर लाल, नरेश राजवाड़े, श्याम नारायण, लवकेश, दरोगा राम मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weekly market inaugurated in Puhputra village, people will get convenience


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38aNWXe
via IFTTT

No comments