Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धान खरीदी में गड़बड़ी पर भाजपा ने दी धरना और चक्काजाम की चेतावनी

जिले के धान खरीदी केंद्रों में अपने खून पसीने के कमाई को किसान नहीं बेच पा रहे है। जिसका मुख्य कारण बारदाना नहीं होना है। वहीं समिति प्रबंधकों की ओर से हर रोज चार सौ से पांच सौ क्विंटल धान खरीदी करने के कारण किसान दूर-दराज से आकर समितियों से टोकन लिए बगैर ही वापस लौट रहे हैं।
जिसको लेकर बीजेपी नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बारदाने की कमी दूर करने व धान खरीदने की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने 4 जनवरी को कई जगहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि जिले में 47 धान खरीदी केंद्रों का संचालन हो रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में किसान हर रोज कई किलोमीटर की दूरी तय कर समिति में पहुंच रहे हैं। जहां किसानों को घंटों लाइन लगाने के बाद बैरंग ही वापस लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि समिति प्रबंधक यह कह कर वापस कर देते है कि टोकन नहीं कटेगा, क्योंकि बारदाना नहीं है, कल आना। इसी तरह आस लगाए दूसरे दिन पहुंच रहे हैं, लेकिन दूसरे दिन भी वापस लौटना पड़ रहा है। किसान राम साय ने बताया कि वे धान की फसल के लिए साहूकार से ऋण लिए थे। धान बिकने के बाद सरकार से मिलने वाले समर्थन मूल्य की राशि से ऋण का पैसा वापस लौटाना है। ऐसे में धान नहीं बिकने के कारण राइस मिलों में मामूली कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। वहीं कई किसानों का रकबा घट गया है, जिसे सुधारने की मांग की गई है। उसमें सुधार तो हो गया है, लेकिन ऑनलाइन नहीं दिख रहा है। इससे किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव भी नहीं हो रहा है। जिसके कारण समितियों में धान जाम हो गया है। समिति प्रबंधकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज 400-500 क्विंटल ही धान प्रत्येक समितियों में खरीदा जाता है। किसानों ने धान खरीदी करने के लिए बारदानों की सम्पूर्ण व्यवस्था और टोकन पर्याप्त मात्रा में काटने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही किसानों के घटे रकबा सुधार होने के पश्चात भी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में नहीं दिखने से किसान चिंतित है। किसानों की समस्याओं को लेकर बीजेपी उनके समर्थन में उतर आई है। सरकार व प्रशासन को कटघरे में खड़े करके आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इसके लिए भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी जिले के सभी 14 मण्डल प्रेमनगर, रामानुजनगर, देवनगर, बिहारपुर, ओड़गी, भैयाथान, भटगांव, जरही, प्रतापपुर, लटोरी, शिवनन्दनपुर, बिश्रामपुर, सूरजपुर ग्रामीण और सूरजपुर शहर में 4 जनवरी की दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP warns of sit-in and checkout on disturbances in paddy purchase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38cvUUt
via IFTTT

No comments