Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जुताई करते किसान को मिले दो किलो चांदी के सिक्के

तोकापाल ब्लॉक के तीतर गांव में रहने वाले किसान के खेत में जुताई के दौरान दो किलो चांदी के सिक्के मिले। अचानक मिले सिक्कों को लेकर किसान ने शुरू में इसके बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बाद में परिवार के सदस्यों से बातचीत कर इस सिक्के को तहसीलदार को सौंप दिया। इन सिक्कों को अब तक तहसीलदार ने पुरातत्व विभाग को नहीं सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक घाट धनोरा पंचायत के तीतर गांव में रहने वाले किसान हरि सिंह दो दिन पहले खेती की जुताई ट्रैक्टर से कर रहा था। अचानक जुताई के दौरान उसे उसके खेत में एक बर्तन में रखा चांदी का सिक्का मिला। पहले तो घर वाले इसे देवी प्रकोप मानते हुए इस बर्तन को नहीं छू रहे थे। लेकिन बाद में गांव वालों के कहने पर इसे दूरे से एक पत्थर की सहायता से तोड़ा तो देखा कि उसमें चांदी के सिक्के हैं।

इसके बाद हरि और उसके परिवार के लोग इस सिक्के को लेकर तहसीलदार राहुल गुप्ता के पास पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताते हुए इसे सौंप दिया। तहसीलदार ने बताया कि किसान के द्वारा जो सिक्का दिया गया है उसे अब तक सिक्के को तौला नहीं गया है। लेकिन यह करीब दो किलो इसकी संभावना है। उन्होंने बताया कि सिक्के पर अरबी में कुछ लिखा गया है। जिसके चलते यह मुगलकाल का लग रहा है। सोमवार को इन सिक्के को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया जाएगा। जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जगदलपुर। खेत की जुताई के दौरान मिले चांदी के सिक्के।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nz6Ye6
via IFTTT

No comments