Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- गांव की महिलाओं को रोजगार देना सरकार का पहला कर्तव्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे। पहले दिन वे नारायणपुर के केरलापाल के गोठान में पहुंचे। उन्होंने आजीविका मिशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, पशुपालकों के लिए किये जा रहे विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक छतौड़ी पहनी और चारा कटाई कर पशुओं को खिलाया। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने वाली महिलाओं समूहों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

उन्होंने महिला समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन, स्थानीय उत्पादित अनाज के स्टाल का निरीक्षण किया। यहां समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टॉल में समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल, बटेर, बतख एवं कड़कनाथ नस्ल के कुक्कुटपालन के बारे में भी जानकारी ली और समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि चूंकि ग्रामीण आर्थिक पृष्ठभूमि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अतः महिला सशक्तिकरण के तहत उन्हें प्राथमिकता देना सरकार का पहला कर्तव्य है। इस मौके पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री रूद्रगुरू, सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, विधायक अनूप नाग सहित जिपं अध्यक्ष श्यामबती नेताम, पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू व एसपी मोहित गर्ग आदि थे।

गोबर बेच हर महीने 17 हजार कमा रहा

माहका के रपशुपालक बीरसिंह नाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोबर संग्रहण से वह हर महीने 17 हजार रूपए कमा रहा है। वह लगभग 300 किलो से अधिक गोबर संग्रहित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर उसकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने गौठान में तैयार की गई पोषण वाटिका में आम के पौधे लगाए इस सुपोषण वाटिका में उन्नत किस्म के आम, अमरूद, पपीता के अलावा फूलदार पौधे लगाए गए हैं।

मलखंभ खिलाड़ियों से मिलकर बीजापुर पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री रविवार को नारायणपुर और बीजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार सुबह 11.30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केंद्र का अवलोकन करेंगे व 11.45 बजे मलखंभ के खिलाडि़यों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर साढ़े 12 बजे बीजापुर के पुलिस लाइन पहुंचेंगे। दोपहर 12.40 बजे आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1.10 बजे मिनी स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और हितग्राहियों को सामग्री बांटेंगे।

3.35 बजे महादेव तालाब का निरीक्षण कर शाम 4 बजे पालिका के गोठान और लोहा डोंगरी पार्क का निरीक्षण करेंगे। 5.30 से 6.30 बजे सर्किट हाउस बीजापुर में विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सर्किट हाउस बीजापुर में ही रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारायणपुर. समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी लेते सीएम भूपेश बघेल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xt2zyW
via IFTTT

No comments