Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरकार की सद्बुद्धि के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने किए हवन

गुरुवार को जिले भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल में मुख्यमंत्री के सद्बुद्धि के लिए ग्राम पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक ने हवन किया। वहीं शुक्रवार को घर-घर जाकर भीख मांग कर धन एकत्र कर सरकार को दान करेंगे।
संघ के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि तब भी बात न बनी तो 11 जनवरी को प्रदेश के सभी ब्लाक में भैंस के आगे बिन बजा कर प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत सचिव संघ जशपुर जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि हड़ताल का 12 दिन बीतने को जा रहा है। 20 जनवरी के बाद भूख हड़ताल पर उतर जाएंगे। उस पर भी मांग पूरा न होने के स्थिति में रायपुर पर उग्र आंदोलन करने की बात कही गई। ग्राम पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर पूरी एकजुटता का संदेश दिया। विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायक एक जगह अपने मांगो को लेकर अब तक डटे हुए हैं। सचिव अपने हड़ताल के दौरान शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए वे अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं। जिसमे महिला सचिव भी प्रतिदिन धरना प्रदर्शन में सहभागिता निभा रही हैं।

फरसाबहार में भी किया गया पूजाकर हवन
गुरुवार को ब्लॉक फरसाबहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ द्वारा पूजा कर हवन किया गया। छग के मुखिया भूपेश बघेल को सद्बुद्धि के लिए सचिवों ने यज्ञ का आयोजन किया गया। सचिव एक सूत्रीय मांग के लेकर ग्राम पंचायतों के 26 दिसंबर से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर हैं। वहीं रोजगार सहायक भी अपने मांगो को लेकर फरसाबहार जनपद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Village Panchayat Secretary and Employment Assistants perform Havan for the goodwill of the government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38pNZOO
via IFTTT

No comments