Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोर्ट के अलग रहने के आदेश के बाद भी पति उसका पीछा करता है

कोर्ट ने पति-पत्नी को अलग रहने व एक दूसरे के मामले में दखल नहीं देने का आदेश दिया है। इसके बाद भी पति पीछा करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी अपनी सहेली के साथ जा रही थी तो पति ने उसका पीछा किया और मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पाटलीपुत्र कॉलोनी निवासी हिरा सोनी पिता पितांबर सोनी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका है।

3 दिसंबर 1998 को उनकी शादी शिवरीनारायण निवासी पीताम्बर प्रसाद सोनी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शिक्षिका का पति आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करता था। इसके कारण दो साल से दोनों हैं। बलौदा बाजार कोर्ट ने दोनों को अलग-अलग रहने व एक दूसरे के मामले में दखल न देने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी शिक्षिका का पति उसका पीछा करता है।

30 दिसंबर को वह शिवरीनारायण से कोटा जाने के लिए निकली थी। उनकी परिचित इसिका नायक साथ में थी। उसका उल्टी,पेट दर्द होने लगा तो फ्रेस कराने यादव नगर तिफरा अपने परिचित दीप्ति पांडेय के यहां गई थी।

इसिका का तबीयत खराब होने से उसे यहां से छोड़कर वापस कोटा जाने निकली तो यादव नगर तिफरा में उसका पति पीताम्बर सोनी पीछा करते मिला। उसने पीछा करने का कारण पूछा तो वह गालियां देने लगा और पकड़कर मारपीट कर दीप्ति पांडेय के घर ले गया और वहां भी मारपीट करने लगा। इससे सिर, होंठ, अंगुली में चोंट लगी। उन्होंने सिरगिट्टी थाना में दर्ज कराई। पति जान से मारने की धमकी दे रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oaBa0n
via IFTTT

No comments