Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

इस महीने से शुरू होंगे कल्चरल इवेंट, मार्च में फिल्म फेस्टिवल

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च, 2021 को जयपुर और जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में “सिनेमा में संगीत’ थीम पर आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों की पहली सूची जारी हो गई है। रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं इस फेस्टिवल के संस्थापक सोमेन्द्र हर्ष एवं अंशु हर्ष ने बताया कि इस साल ओपनिंग सेरेमनी 20 मार्च को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के ओपन थिएटर में होगी जबकि अगले चार दिन में फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, टॉक शो, फिल्म एग्जीबिशन 21 से 24 मार्च को जोधपुर में होंगे।

रिफ की क्लोजिंग सेरेमनी और रिफ अवार्ड नाइट 2021 भी इस बार जोधपुर में होगी। हर्ष ने बताया, रिफ के इस सातवें संस्करण में शार्ट, डाक्यूमेंट्री, एनीमेशन, फीचर, रीजनल, राजस्थानी फिल्म एवं म्यूजिक एल्बम वेबसाइट www.riffjaipur.org पर सब्मिट की जा सकती हैं और फिल्मफ्रीवे द्वारा भी की जा सकती है। फिल्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।

पहली सूची में शामिल हैं 20 फिल्में
स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म. सोमप्रिया बोस की “कातकः’, ईशान हर्ष निर्देशित “लाइफ इन लॉकडाउन’, तथागत यादव निर्देशित “अननेम्ड’।

फीचर रीजनल फिल्म: रामकमल मुखर्जी निर्देशित ‘रिक्शावाला’। रीजनल फिल्म: निरंजन शर्मा निर्देशित गुजराती फिल्म ‘मने लाई जा’, अभिजीत साहा निर्देशित शॉर्ट राजस्थानी फिल्म ‘सिलेट्रॉस पिकनिक’, प्रकाश घई निर्देशित शॉर्ट राजस्थानी फिल्म ‘मांस’, सुमित पाटिल निर्देशित शॉर्ट मराठी फिल्म ‘लाल’ और मराठी डाक्यूमेंट्री ‘आंबेडकर नगर लॉकडाउन’ व साजिन बाबू निर्देशित मलयालम फिल्म ‘बिरयानी’। शॉर्ट फिल्म: अनंत महादेवन निर्देशित ‘द नॉकर’, क्लिंटन इम्मानुएल बेंज निर्देशित ‘जरीना’, अभय ठाकुर निर्देशित ‘एनिग्मा’। फीचर फिल्म : पंकज सिंह तंवर निर्देशित ‘शुभ रात्रि’।
इंटरनेशनल फिल्में : डेस पियुक निर्देशित फीचर फिल्म ‘मेनी’, गणेश पांडेय निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘सिविल सोल्जर्स’, ईटाई जमशी निर्देशित स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म ‘अलूफ’ , नवजोत कौर निर्देशित स्टूडेंट ऐनिमेशन फिल्म ‘चौंप’ और ‘ऑन डिस साइड’, जोश तिक्केल और रेबेका तिक्केल निर्देशित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘किस द ग्राउंड’।
डांस, म्यूजिक के नाम रहेगा यह पूरा महीना

5 जनवरी-नृत्यरानी : कल्चरल इवेंट
राजपूती कल्चरल को रिप्रेजेंट करने वाले इस इवेंट में महिलाएं राजपूती पोशाक में घूमर डांस करेंगी वहीं कई गेम्स भी होंगे। आयोजक खुशी शेखावत ने बताया कि राजपूती सभा भवन में सिर्फ महिलाओं के लिए होने वाले इस इवेंट में सीमित संख्या में ही एंट्री दी जाएगी। इवेंट में मास्क के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी और कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना की जाएगी।
10 जनवरी-ऑडिशन
फिटएनग्लैम की ओर से इस साल मार्च में होने वाले मिस और मिसेज फिटएनग्लैम राजस्थान के ऑडिशन का जोधपुर में दूसरा राउंड होगा। होटल द फर्न में 10 जनवरी को 12 बजे से 4 बजे के बीच होने वाले इन ऑडिशन में 18 साल से बड़ी उम्र की युवतियां व महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। आयोजक डॉ. सोनल परिहार ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट को एक्टर अमन वर्मा होस्ट करेंगे। विनर्स को गिफ्ट हैंपर, ट्रॉफी के साथ शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका भी मिलेगा।
24 जनवरी-सोलो पोएट्री कॉन्सर्ट
साहित्य संस्था कैफ़ियत अपना चौथा संस्करण 24 जनवरी को होटल चंद्रा इंपीरियल में आयोजित करने जा रही है। आयोजक निशांत ने बताया कि इसमें उर्दू के नौजवान शायर जुबेर अली ताबिश जलगांव से आकर यहां एकल पाठ करेंगे। कैफियत के फाउंडर रजत अरोड़ा एवं नेमी ने बताया कि पिछली बार जुबेर का असर जोधपुर शहर के सर चढ़ कर बोला था। आयोजकों के अनुसार सारी व्यवस्था कोविड के मद्देनजर की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38PjjWo
via IFTTT

No comments