Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मुरुम निकालने पहाड़ी को 8 फीट तक खोद डाला

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बेरकोट से रामपुर तक 15 किलोमीटर सड़क तो बनाई गई है। लेकिन सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा क्षेत्र में जमकर अवैध उत्खनन किया गया। परतापुर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत परतापुर के बेरकोट में अवैध मुरुम खनन धड़ल्ले से हो रहा है। ठेकेदार ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन कर मुरुम परिवहन कर रहे हैं। जहां मुरुम खुदाई हो रही है वह पहाड़ी जो खुदाई के कारण गड्ढे में तब्दील हो रही है। यहां मुरुम वाली जगह में 5 से 8 फीट तक गहरे गड्ढा कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा पहाड़ों को गलत ढंग से खोदकर बर्बाद किया जा रहा है और शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। महला से बेरकोट जाने वाले मार्ग पर कई दिनों से ठेकेदार द्वारा मुरुम खनन का कार्य किया जा रहा है। लगातार यहां एक जेसीबी और कई ट्रैक्टर परिवहन में लगे हुए हैं। मुरूम का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है। जेसीबी से मुरुम खोदकर पहाड़ी को खोदकर गड्‌ढा बनाया जा रहा है।
अब तक यहां लगभग 8 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन चुका है। कई ट्रिप मुरुम का परिवहन किया जा चुका है। अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है जानकारी : डिप्टी रेंजर डीडी तारम ने कहा कि सभी जानकारी मेरे विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है इसकी जानकारी वे ही दे पाएंगे।

अधिकारियों की हो रही निष्क्रियता उजागर
जानकारी के अनुसार अवैध खनन में शासकीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और सड़क ठेकेदारों की मिलीभगत का संदेह है। संबंधित खनिज विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता के परिणाम स्वरूप ठेकेदार के हौसले बुलंद है। ग्राम बेरकोट से रामपुर गांव में सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से खनन कर सैकड़ों ट्रक मुरुम परिवहन करने का है।
पहाड़ में अच्छी मुरुम इसलिए पेड़ भी काट रहे
क्षेत्र में अवैध खनन का आलम यह है कि ठेकेदार द्वारा कहीं भी शासकीय भूमि को खोद दिया जा रहा है, वहीं पहाड़ों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। पहाड़ी में अच्छे क्वालिटी के मुरुम होने के कारण पहाड़ को खोदकर वह के पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Murum extract dug up the hill to 8 feet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WWuoQf
via IFTTT

No comments