Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

10 मीटर तक पहुंचा इंद्रावती का जलस्तर, एनएच-30 से पानी उतरा

तीन दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी पर जलस्तर बढ़ता चला जा रहा है। ओडिशा के नवरंगपुर और कोसागुमड़ा में हुई भारी बारिश के चलते जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर जलस्तर बढ़ते क्रम पर है। बताया जाता है कि यहां शुक्रवार की शाम तक वाटर लेवल 10 मीटर के करीब पहुंचने को है। बताया जाता है कि इस जलस्तर ने इंद्रावती नदी में बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पिछले साल 30 जुलाई को सर्वाधिक जलस्तर 9.720 मीटर तक पहुंचा था, जबकि शुक्रवार की शाम 7 बजे जलस्तर 9.970 मीटर तक पहुंच गया है। ऐसे में आस-पास का इलाका जलमग्न हो गया है।
वहीं महादेव घाट से लेकर भैरमदेव वार्ड तक पानी भर जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंद्रावती नदी का ऐसा विकराल रूप पहली बार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर परचनपाल के पास पानी भर जाने के बाद शुक्रवार दोपहर पानी उतर गया और आवाजाही बहाल हो गई। इसके अलावा काकड़ी घाट और बालेंगा में भी एनएच-30 से पानी उतर चुक है।

हर घंटे 3 से 4 सेंमी बढ़ रहा पानी, ओडिशा में कैचमेंट एरिया में हुई बारिश का असर
इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते क्रम पर है। बताया जाता है कि हर घंटे 3 से 4 सेंमी जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। नदी के जलस्तर ने गुरुवार की रात 10 बजे 9 मीटर के निशान को पार कर लिया और 9.040 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया। इसके बाद तेजी से शुक्रवार को दिनभर पानी बढ़ता चला गया। ओडिशा में नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश का असर है।

बारिश थमी, शुक्रवार को निकली हल्की धूप तो लोगों को मिली राहत
मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को शहर में थोड़ी राहत मिली। जगदलपुर ब्लॉक में 63.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे ज्यादा बारिश बकावंड ब्लॉक में 154.7 मिमी दर्ज की गई है। इस बीच शहर में हल्की धूप निकली। बारिश थमने से लोग खरीददारी करने भी निकले।

कई गांव प्रभावित, माटापारा, नदीपारा मुंडागांव के कई घरों में भरा पानी
परचनपाल| बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता के पास मारकंडी और नारंगी नदी के कारण दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भर गया। ऐसे में इन इलाकों में रह रहे लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है। इसके अलावा मधोता के माटापारा और नदीपारा के ग्रामीणों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इधर मुंडागांव में बाए़ का पानी भर जाने से हाड़ीराम के घर का आधा हिस्सा ढह गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indravati's water level reaches 10 meters, water from NH-30 landed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3glHPjv
via IFTTT

No comments