पुंडरी बोदली में सड़क पर भरा पानी, बीजापुर जा रहे सांसद बैज लौटे, वैकल्पिक सड़क का ऐलान
बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने बीजापुर जा रहे सांसद दीपक बैज को मार्ग बंद होने के कारण रास्ते से ही लौटना पड़ गया। एनएच-63 पर गीदम और भैरमगढ़ के बीच पुंडरी बोदली में इंद्रावती नदी का पानी सड़क पर आ गया। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बीजापुर जा रहे सांसद दीपक बैज भी यहां फंस गए। उन्होंने सरपंच से मिलकर गांव की स्थिति की जानकारी ली। बीजापुर मार्ग पर आवागमन चालू रखने के लिए गांव के भीतर से होकर 6 किमी घूमकर बाईपास बनाने की बात कही। इस वैकल्पिक मार्ग से लोग आना-जाना कर सकेंगे।
सड़क पर पानी ज्यादा था इसलिए लौट आए: बैज
सांसद दीपक बैज ने कहा कि गीदम के बाद तीन स्थानों पर तुमनार, नेलसनार और पांडेमुर्गा में सड़क पर पानी भरा हुआ था। जहां से वाहन तो निकल गया लेकिन फुंडरी-बोदली में सड़क पर पानी ज्यादा होने से वाहन का निकलना मुमकिन नहीं था। इसलिए वहां से वापस आ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34keWBW
via IFTTT
No comments