Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पटना के पांडवपारा में 5 माह में किराना दुकान में दूसरी बार चोरी, चोरों ने 15 लाख रुपए का सामान जला दिया

पांच महीने पहले जिस दुकान में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था, उसी किराना व्यवसायी की दुकान में दूसरी बार सेंध लगाकर चोरी की और फिर दुकान में रखे पेट्रोल से पूरी दुकान को आग के हवाले कर दिया। इससे करीब 15 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
गुस्से से बौखलाए 40 से भी अधिक व्यापारियों व काॅलरी कर्मियों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाए। साथ ही व्यापारियों ने दिन भर अपनी दुकानें भी बंद कर चोरों को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर संसदीय सचिव पहुंची और मामले की जांच करने के आदेश देने के साथ व्यापारी को आर्थिक सहायता देने की बात कही। एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया अंतर्गत झिलिमिली सहक्षेत्र के पांडवपारा में रामनाथ चौक में संचालित रामनाथ यादव की फ्रेंड्स किराना स्टोर्स में देर रात चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वहां से जो सामान ले जाते बना ले गए, लेकिन यहां जाते जाते चोरों ने दुकान को आग के हवाले कर गए। जिसके कारण किराना दुकान में रखे तीन हजार नकदी, किराना सामान, आलमारी व अन्य सामान जलकर राख हो गया, जले सामान व अन्य सामान की कीमत का आंकलन करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान से दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले रामनाथ को कालरी क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले रंका उड़िया व मलिक ने दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, देखते ही देखते पांडवपारा कालरी क्षेत्र के बहुत से लोग वहां पहुंच गए। जिला मुख्यालय से 3 फायर ब्रिगेड वाहन सुबह साढ़े 5 बजे पहुंचे, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर चुका था। इधर घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ बढ़ता रहा है। व्यापारियों की मांग है कि पुलिस गश्त व्यवस्था को दुरुस्त करे और उनकी दुकानों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे।

14 मार्च को भी हुई थी इसी दुकान में सेंधमारी
14 मार्च को भी इसी दुकान के पीछे के दरवाजा के पास से सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने 45 हजार नकद व 15 हजार का सामान चोरी कर अपने साथ ले गए थे। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी लेकिन चोरों का पता आज तक पुलिस नहीं लगा सकी और दूसरी बार फिर उसी दुकान में चोरों ने चोरी कर दुकान को आग के हवाले कर दिया। दुकान संचालक रामनाथ ने कहा कि अगर पुलिस कड़ाई से मामले की जांच करती और चोर पकड़े जाते और आज की घटना टल जाती है। घटना के संबंध में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने कहा है कि ऐसी घटना दुबारा न हो इसके लिए उन्होंने पुलिस को कालरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है।

लाेगाें में पुलिस के खिलाफ रहा आक्रोश
घटना के बाद पुरे पांडवपारा के लोग में पुलिस के प्रति आक्रोशित रहे। इधर दुकान संचालक रामनाथ ने बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते 30 वर्षों से किराना दुकान संचालन करता आ रहा हूं। इसी किराना दुकान के कारण चौक का नाम भी रामनाथ चौक पड़ गया है, दुकान की कमाई से ही घर के 12 लोगों का जीवन यापन चलता था। गुस्साए कालरी कर्मियों और 40 से अधिक अन्य व्यापारियों ने पटना थाना पहुंचकर घेराव करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाए और क्षेत्र में चल रहे जुआ एवं नशीले पदार्थ की बिक्री व सेवन करने वालों पर कार्रवाई न होने की भी बात कहने लगे। क्षेत्र के व्यापारियों ने दिनभर अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध करने थाना में डटे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second time theft in grocery store in Pandavapara, Patna, thieves burnt goods worth 15 lakh rupees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31gdAGl
via IFTTT

No comments