143 ग्राम पंचायतों में 12 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगी देवगुड़ियां
इन दिनों दंतेवाड़ा के गांवों के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये उत्साह देवगुड़ियों के कायाकल्प का है। जब कलेक्टर दीपक सोनी ने 143 ग्राम पंचायतों की देवगुड़ियों के लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी तो ग्रामीण इतने खुश हुए कि भारी बारिश के बीच भी भूमिपूजन तो कहीं निर्माण काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों के साथ खुद स्थानीय जनप्रतिनिधियों में ऐसा उत्साह है कि बरसते पानी में भी देवगुड़ी कायाकल्प के लिए भूमिपूजन के लिए निकल रहे हैं।
कर्मा परिवार के सदस्य व जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी हर गांवों में पहुंच भूमिपूजन कर रहे हैं। विधायक देवती कर्मा, दीपक कर्मा ने भोगाम, मेटापाल कटेकल्याण इलाके के बेंगलूर सहित अन्य गांवों में देवगुड़ियों का भूमिपूजन किया। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, सदस्य सुलोचना कर्मा अपनी टीम के साथ गीदम इलाके के गांवों में पहुंच देवगुड़ियों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। तूलिका ने कहा आदिवासियों की आस्था का केन्द्र देवगुड़ी अब भव्य स्वरूप में नजर आएगी।
कलेक्टर ने कहा- ग्रामीणों के साथ मिलकर काम होगा, बेहतर देवगुड़ी बनाने वाली पंचायत होगी पुरस्कृत
दरअसल, क्षेत्र के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पदस्थापना के बाद से प्लानिंग शुरू कर दी थी। इस योजना के पहले उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज के लोगों से भी फीडबैक लिया। पहले तो 10 गांवों को मॉडल के तौर पर लिया गया, लेकिन जब मांग आई और लोगों का समर्थन मिला तो उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर एकसाथ सारी देवगुड़ियों के कायाकल्प की सौगात दे दी। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि 143 ग्राम पंचायतों की देवगुड़ियों को स्वीकृति दे दी गई है। जो पंचायत सबसे बेहतर देवगुड़ी बनाएगी उसे पुरस्कृत भी करेंगे। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों के और भी देवगुड़ियों का भी कायाकल्प करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328GMOG
via IFTTT
No comments