Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संक्रमितों का पता लगाने अब 14 तक अभियान

नगरीय क्षेत्र में कोरोना का पता लगाने के लिए निगम आयुक्त ने अब इस अभियान को दो दिन और बढ़ा दिया है । यह अभियान अब शहरी क्षेत्र में 14 अगस्त तक चलाया जाएगा । इस दौरान कर्मचारी पांच हजार परिवारों तक डोर टू डोर अभियान के तहत पहुंचे और परिवार के हर सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री जांचेंगे।
निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि हलछठ त्यौहार और शहर में कुछ जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का असर इस अभियान पर पड़ा है। अभियान पर सबसे अधिक प्रभाव कंटेनमेंट जोन का है। आयुक्त ने कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के चलते करीब उस इलाके के 30 से 50 घरों में कर्मचारी नहीं जा जिसके चलते इस अभियान को 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसे किसी भी हालत में इस अभियान में दो दिनों में पूरा करना होगा। अभियान में शामिल कर्मचारियों को इस काम को जल्द से जल्द नियमों के तहत पूरा करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि निगम ने कोरोना का संक्रमण पता लगाने के लिए इस अभियान को 6 अगस्त से शुरू किया है जिसे 12 अगस्त तक चलाया जाना था । अब तक 48 वार्ड में से केवल 12 वार्ड में यह काम पूरा हो पाया है। वहीं गंगानगर वार्ड में यह काम बंद कर दिया गया है।

25 हजार में से 20 हजार परिवारों तक पहुंचे कर्मचारी
अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान में शामिल कर्मचारियों को डोर टू डोर अभियान के तहत 25 हजार परिवार के हर सदस्यों की जांच की जानी थी । लेकिन कर्मचारी अब तक केवल 20 हजार परिवारों तक ही पहुंच पाए हैं । बाकी के परिवारों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को दो दिनों का समय दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Detection of the infected is now 14 campaigns


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PSPv20
via IFTTT

No comments