टूटी पुलिया नहीं बनी, जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रहे ग्रामीण
नारायणपुर जिले के भाटपाल ग्राम पंचायत से चियानार जाने वाली सड़क पर पुलिया पिछले साल बारिश में टूटकर बह गई, जिसे अब तक नहीं बनाई गई है। पुलिया नहीं बनने से ग्रामीणों को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच ग्रामीण हर दिन जान जोखिम में डाल टूटी पुलिया से आवाजाही कर रहे हैं। बावजूद इसके पंचायत इस पुलिया को बनाने कोई कोशिश नहीं कर रही है। ग्रामीण धनुराम और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को पुलिया में कम पानी होने के चलते कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुलिया पार किए, लेकिन दोपहर बाद अचानक पानी तेज गिरने से सैकड़ों ग्रामीण वापस चले गए। सरपंच जगनूराम नाग ने कहा कि पुलिया बनाने प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iQQ4G7
via IFTTT
No comments