Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

2 दिन में 5 सड़क हादसे, 2 युवकों की मौत, 4 घायल

जिले में 14 और 15 अगस्त को 5 सड़क हादसे हुए। इनमें 2 युवकों की मौत हो गई। 4 घायल हुए हैं। इनमें से 2 को ज्यादा चोट आने पर रायपुर रेफर किया है। यह सभी सड़क हादसे कोतवाली, कुरूद, दुगली, केरेगांव व भखारा थाना क्षेत्र में हुए हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार देर-शाम रायपुर के व्यापारी नरेंद्र शर्मा (58) धमतरी से रायपुर लौट रहे थे। गुजरा-कोसमर्रा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। 108 संजीवनी एंबुलेंस के ईएमटी डायमंड निषाद, पायलट धर्मेंद्र साहू मौके पर गए, तो व्यापारी नरेंद्र शर्मा सड़क पर अचेत मिले। बैग में 3 लाख और 2 मोबाइल मिले। घायल नरेंद्र शर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। उसके परिजन जिला अस्पताल आए। एंबुलेंसकर्मियों ने 3 लाख व मोबाइल उनके बेटे शशांक को लौटाया।
हादसे के बाद बाइक में लगी आग: धमतरी- नगरी रोड पर भिलपदर के पास पिकअप सीजी 04 एलएफ 3136 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक चालक कौहाबाहरा निवासी महादेव कुंजाम (21) और उसकी बाइक दोनों पिकअप में फंस गए। करीब 50 मीटर घसीटने से बाइक पर आग लग गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे बठेना में इलाज के लिए भर्ती किया। यहां मौत हो गई।

बाइक-कार के बीच टक्कर में युवक की मौत
कुरूद टीआई गगन वाजपेयी ने बताया कि शनिवार देर-शाम कुरूद पचरीपारा निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा (19) अपनी बाइक सीजी 05 यू 5763 में दोस्त के साथ घूमने मेघा गए थे। रास्ते में उमरदा के पास कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई। उसके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवक के सिर पर आई चोट
अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार कुकरेल-मोहलाई के बीच बाइक सवार युवक दीनु ठाकुर (40) सलोनी निवासी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई। उसे इलाज के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
युवक को बाइक ने मारी टक्कर: कोतवाली क्षेत्र के रुद्री रोड पर अमलतासपुरम के पास 15 अगस्त को रात 8 बजे बाइक सीजी 04 डीवाईए 8381 के चालक ने सुनील गायकवाड़ को टक्कर मार दी। सिर पर चोट आई। उसे जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PXf025
via IFTTT

No comments