Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जंगल में मिला 30 बकरियों का शव, अफसर बाेले- तेंदुए ने मारा

नगरी ब्लॉक के रिसगांव स्थित एकावरी के जंगल में 30 बकरियां मृत मिलीं। यह सभी बकरियां 16 ग्रामीणों की हैं। सीतानदी अभयारण्य के आईएफएस के मुताबिक इन बकरियाें का शिकार तेंदुए ने किया है। हालांकि यहां बड़ा प्रश्न यह है कि जब तेंदुअा बकरियाें का शिकार कर रहा था तब वे भागी नहीं? वहीं खड़ी रहीं? तेंदुअा एक-एक कर शिकार करता रहा? वन विभाग के सेवानिवृत्त अफसर का कहना है कि एेसा संभव नहीं है। एक साथ तीस बकरियाें का शिकार एक ही स्थान पर किया जाना संभव नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र के एकावरी जंगल में 15 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे 30 बकरियों के शव मिले। जानकारी आईएफएस आयुष जैन को मिली। उन्होंने तुरंत मैनपुर के वेटनरी डॉक्टर व रिसगांव के रेंजर को घटनास्थल भेजा। टीम मौके पर गई। एकावरी से करीब 1 किमी दूर जंगल में 30 बकरियां मृत मिलीं। अफसर पहले तो िबजली गिरने से बकरियों की मौत होने की बात कह रहे थे, पर मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले। बकरियों के शरीर पर भी नोंचने के निशान हैं। पीएम के बाद अफसराें ने कहा कि तेंदुए ने शिकार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of 30 goats found in forest, officer Baile


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h2OHDB
via IFTTT

No comments