ओपन परीक्षा का असाइनमेंट नहीं लिया तो आज से ले सकेंगे
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा दिलाने वाले छात्रों को एक बार फिर से परीक्षा दिलाने का मौका दिया गया है। ओपन स्कूल के छूटे हुए परीक्षार्थी अब फिर से परीक्षा दिला सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कई छात्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाए। जिले के सभी 7 केंद्रों में 50 से अधिक छात्र असाइनमेंट नहीं लिए हैं। इन छात्रों को एक बार फिर से अवसर मिला है। ऐसे छात्र 17 अगस्त से ओपन परीक्षा केंद्रों में जाकर असाइनमेंट ले सकते हैं। यह सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए जिन्होंने असाइनमेंट नहीं लिया है। जिन छात्रों ने असाइनमेंट लेने के बाद समय पर जमा नहीं किए, उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है। इन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
जिले के सभी 7 केंद्रों 17 अगस्त से 10वीं, 12वीं का असाइनमेंट वितरण शुरू होगा। 22 अगस्त तक असाइनमेंट जमा करना होगा। डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के ओपन परीक्षा केंद्र प्रभारी टीआर ध्रुव ने बताया कि छात्रों को 17 अगस्त से असाइनमेंट दिए जाएंगे। दो दिन में ही असाइनमेंट जमा करना होगा। 17 को ले जाने वाले छात्र 19 अगस्त को शाम 4 बजे तक जमा करेंगे। तीसरा दिन होने पर अनुपस्थित हो जाएंगे। यदि कोई छात्र 22 अगस्त को असाइनमेंट लेकर जाता है, उन्हें 22 तारीख को शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। इसलिए छात्रों को समय से पहले असाइनमेंट लेने कहा गया है। छात्रों को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E8pOrs
via IFTTT
No comments